ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Pappu Yadav: पप्पू यादव को वीडियो कॉल कर धमकी देने वाला गिरफ्तार, पूर्णिया पुलिस ने यहां से दबोचा

PURNEA: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को वीडियो कॉल कर धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने भोजपुर से शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिया पुलिस की टीम ने आरा के डुमरिया शाहपुर में

Pappu Yadav: पप्पू यादव को वीडियो कॉल कर धमकी देने वाला गिरफ्तार, पूर्णिया पुलिस ने यहां से दबोचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को वीडियो कॉल कर धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने भोजपुर से शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिया पुलिस की टीम ने आरा के डुमरिया शाहपुर में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने वीडियो कॉल कर सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी थी।


पुलिस की गिरप्त में आए आरोपी की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी रामेश्वर यादव   के बेटे राम बाबू राय के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अरेस्ट करने के बाद उसे अपने साथ पूर्णिया ले गई है, जहां उससे पूछताछ जारी है। आरोपी राम बाबू ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी थी।


बीते 1 दिसंबर की सुबह आरोपी ने 13 सेकेंड का वीडियो भेजकर कहा था कि ‘पप्पू यादव को 5-6 दिन में खत्म करने का ऑर्डर मिला है, हमलोग उसे जल्द मारेंगे। हम पटना पहुंच चुके हैं’। आरोपी राम बाबू राय ने व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल भेजकर कहा था कि ‘पप्पू यादव से कहें कि वह लॉलेंस भाई से माफी मांग ले। अगर माफी नही मांगते हैं तो उन्हें मारकर ही दम लेंगे। हम जिस मिशन पर आए हैं उसे किसी भी कीमत पर पूरा करेंगे’।


इससे पहले 29 नवंबर की देर रात बिश्नोई गैंग के कथित सदस्यों ने पप्पू यादव के ह्वाट्सएप मैसेज भेजकर 24 घंटे के भीतर उनकी हत्या कर देने का दावा किया था। बदमाश ने लिखा था, “आखिरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे..हमारे साथी तैयारी मुक्कमल है.. हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं.. आखिरी चौबीस घंटे तुम्हारे गार्ड भी नहीं बचा सकते..लॉनेंस भाई और उनकी टीम की तरफ से तुझे हैप्पी बर्थडे.. पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इंज्वाय योर लास्ट डेट”।


बता दें कि मुंबई में पिछले दिनों सलमान खान के करीबी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्वोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेवारी ली थी। इसके बाद अपने बड़बोलेपन के कारण पूर्णिया सांसद पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं। 


पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का गुंडा करार दिया था और बिश्नोई गैंग को 24 घंटे में खत्म करने का दावा कर दिया था। इसके बाद से ही पप्पू यादव को लगातार धमकियां मिल रही हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बाद उन्होंने अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। उनकी पत्नी कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने तो यहा तक कह दिया था कि उनका पप्पू यादव से कोई लेना देना नहीं है।