ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत : एक करोड़ रंगदारी मामले में मिली बेल

PURNEA : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। फर्नीचर कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। पूर्ण

सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत : एक करोड़ रंगदारी मामले में मिली बेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। फर्नीचर कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। पूर्णिया के एक कारोबारी ने सांसद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराई  है। इस मामले में पप्पू यादव आज पूर्णिया के कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी।


दरअसल, पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के खिलाफ पिछले दिनों मुफस्सिल थाने में केस दर्ज किया गया था। राजा भगत नाम के फर्नीचर कारोबारी ने दोनों के खिलाफ एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। कारोबारी ने पप्पू यादव और अमित यादव पर आरोप लगाया है कि दोनों ने पिछले साल दुर्गापूजा के दौरान उनसे रंगदारी की मांग की थी।


कोरोबारी ने यह भी आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान विगत 5 अप्रैल को फोन पर फिर से रंगदारी की मांग की गई। कारोबारी ने पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव पर एक करोड़ रंगदारी नहीं देने पर पूर्णिया छोड़कर चले जाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पप्पू यादव आज पूर्णिया की कोर्ट में पेश हुए और अदालत के सामने आपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने पप्पू यादव को बेल दे दिया।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता