ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पप्पू यादव की गिरफ्तारी से गुस्साएं जाप कार्यकर्ता, CM नीतीश का पुतला फूंककर जताया विरोध, पप्पू यादव की रिहाई की मांग

PURNEA: जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव की पटना में गिरफ्तारी के बाद जाप कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूर्णिया में पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे जन

पप्पू यादव की गिरफ्तारी से गुस्साएं जाप कार्यकर्ता, CM नीतीश का पुतला फूंककर जताया विरोध, पप्पू यादव की रिहाई की मांग
Santosh Singh
3 मिनट

PURNEA: जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव की पटना में गिरफ्तारी के बाद जाप कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूर्णिया में पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे जन अधिकार पार्टी के समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जाप नेता और कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की। 


जाप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि छपरा में एम्बुलेंस मामले के खुलासे के बाद पप्पू यादव को पटना में गिरफ्तार किया गया है। जबकि बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी पर इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जाप कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस व्यक्ति ने समाजिक सरोकार को उठाया उसे इस तरह से परेशान किया जा रहा है। पप्पू यादव दिन रात जरूरतमंदों की सेवा में खड़े रहते हैं। कोरोना महामारी के वक्त में भी उनके कामों को पूरे देश की जनता ने देखा है। जहां इस संक्रमण से बचने के लिए लोग घर में दुबके थे वही पप्पू यादव घर से बाहर निकल कर लोगों की मदद कर रहे थे।


पप्पू यादव बिहार की  बदहाल सिस्टम को दिखाते रहे। कई खुलासे करते रहे। जो सरकार को नागवार गुजरा और यही कारण है कि उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गये। आज सुबह पप्पू यादव को पटना स्थित मंदिरी आवास में घंटों नजरबंद रखा गया फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पप्पू यादव को गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाना ले जाया गया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी से जाप कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। जाप कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और अपना विरोध जताया। जाप कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की रिहाई की मांग सरकार से की है। ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की बात कर रहे हैं। 


पप्पू यादव की गिरफ्तारी से गुस्साएं जाप कार्यकर्ता, CM नीतीश का पुतला फूंककर जताया विरोध, पप्पू यादव की रिहाई की मांग

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता