ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

लोग आज चांद पर घर बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन मछुआरों को धरती पर भी घर नसीब नहीं : मुकेश सहनी

PURNEA : बिहार के पूर्वमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने आज चुनावी दौरे के क्रम में कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने को सोच रहे हैं। लेकिन बिहार के मछुआरों को ध

लोग आज चांद पर घर बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन मछुआरों को धरती पर भी घर नसीब नहीं : मुकेश सहनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्वमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने आज चुनावी दौरे के क्रम में कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने को सोच रहे हैं। लेकिन बिहार के मछुआरों को धरती पर भी घर नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मछुआरा आज एक दिन मछली नहीं मारे तो उसे भोजन भी नसीब नहीं होगा। 


पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए है। आज जो सरकार है, वह नहीं चाहती कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़े और सम्मान के साथ जिंदगी जिएं। 


उन्होंने कहा कि पहले हमलोंगो को सम्मान नहीं मिलता था। हमें कोई अपने साथ नहीं बैठाता था। लेकिन संविधान मिलने के बाद हमें यह अधिकार मिला है। आज इसी संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। इसे हमको बचाना होगा। 


उन्होंने ऐसी सरकार को हटाने की अपील करते हुए कहा कि हमने आपके आशीर्वाद से बिहार को दिखा दिया है कि एक मछुआरा केवल मछली ही नहीं मार सकता बल्कि विधायक भी बना सकता है। पिछले चुनाव में हमारे चार विधायक जीते थे। लेकिन साजिश के तहत भाजपा ने हमारे विधायक खरीद लिए और उस सरकार से हमे अलग कर दिया गया। जिसे हमने बनाया था। 


उन्होंने लोगों को एकजुट होकर महागठबंधन की लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि हमे ऐसी सरकार चाहिए जो गरीबों को अधिकार दे और गरीबों का कल्याण करे।