ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गिरिराज सिंह की बिहार बीजेपी के सीनियर लीडर ने ली 'क्लास', कह दी ये बड़ी बात

PURNIA : पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर शहनवाज हुसैन ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के उस बयान को भी निशाने पर लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वर्ष 1947 में ही मुस

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PURNIA : पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर शहनवाज हुसैन ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के उस बयान को भी निशाने पर लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वर्ष 1947 में ही मुसलमानों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए था। उन्होनें गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार किया है।


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह देश जितना हिंदुओं का है उतना ही मुसलमानों का भी है। बीजेपी नेता ने कहा कि अगर मुसलमान न होते तो कलाम साहब (अब्दुल कलाम), मौलाना अबुल कलाम आजाद और शाहनवाज हुसैन जैसे लोग कहां से मिलते। हालांकि शाहनवाज हुसैन इस मामले में पार्टी के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई के सवालों से बचते नजर आए। बोले मुझे जो कहना था कह दिया अब कुछ नहीं कहूंगा।


बता दें कि पिछले दिनों पूर्णिया में सीएए-एनआरसी के पक्ष में प्रचार के दौरान केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने विवाद खड़ा करने वाला बयान देते हुए कहा था कि देश आजादी के समय पाकिस्तान बनने के बाद मुसलमानों को वहां नहीं भेज पाने और हिंदुओं को यहां नहीं ला पाने की कीमत चुका रहा है। उन्होंने कहा था कि जब हमारे पूर्वज ब्रिटिश शासन से आजादी के लिए लड़ रहे थे, जिन्ना एक इस्लामी देश बनाने पर जोर दे रहे थे। हालांकि हमारे पूर्वजों ने एक गलती कर दी। अगर उन्होंने हमारे सभी मुस्लिम भाइयों को पाकिस्तान भेज दिया होता और हिंदुओं को यहां ले आए होते, तो ऐसे कानून की जरूरत हीं नहीं होती। यह नहीं हुआ और हमने इसके लिए भारी कीमत चुकाई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता