ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

देश का लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में नहीं : बोले मुकेश सहनी- देश नहीं कंपनी चला रहे भाजपा के लोग

PURNEA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने आज विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने महागठबं

देश का लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में नहीं : बोले मुकेश सहनी- देश नहीं कंपनी चला रहे भाजपा के लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने आज विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान में सभी लोगों को वोट का सामान अधिकार दिया गया है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि लोकतंत्र में नेता नहीं जनता मालिक होती है। पांच साल बाद जनता से किये गए वादे पूरा नहीं करने वाले नेताओं को बदलने का समय आता है। समय आ गया  है कि हम झांसा देकर सत्ता में आए मोदी सरकार को वोट की ताकत से बदल दें। 


मुकेश सहनी ने बांका, पूर्णिया, दरभंगा और उजियारपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा ' तुम मुझे चंदा दो, मैं तुम्हें धंधा दूंगा' के तहत चंदा उगाही की है, प्रत्येक जिला में कार्यालय खोल रही है। इससे ऐसा लगता है कि भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं कंपनी चला रही है।


' सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी ने कहा कि आज लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में नहीं है। आज दो राज्यों के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है। मेरे भी चार विधायकों को खरीद कर हमे ही सरकार से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं मुंबई में आराम से जिंदगी गुजार रहा था। लेकिन जब अपने समाज के लोगों को तकलीफ में देखा तो उस आराम की जिंदगी को छोड़कर संघर्ष के लिए बिहार आ गया। 


उन्होंने कहा कि हमे अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि जब पश्चिम बंगाल, दिल्ली में निषादों को आरक्षण मिल सकता है तो बिहार में क्यों नहीं? उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देकर विजयी बनाकर गरीबों की सरकार बनाने का आह्वान किया।

टैग्स