ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

अतिपिछड़ा की बेटी को नीतीश ने किया अपमानित, रुपौली में बोलीं बीमा भारती..इनका तो याददाश्त ही कमजोर हो गया है

PATNA: बिहार में रुपौली विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाला है। यहां महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधी टक्कर है। एनडीए की ओर से जेडीयू ने कलाधर मंडल तो वही महागठबंधन की तरफ

अतिपिछड़ा की बेटी को नीतीश ने किया अपमानित, रुपौली में बोलीं बीमा भारती..इनका तो याददाश्त ही कमजोर हो गया है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में रुपौली विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाला है। यहां महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधी टक्कर है। एनडीए की ओर से जेडीयू ने कलाधर मंडल तो वही महागठबंधन की तरफ से आरजेडी ने प्रत्याशी के तौर पर बीमा भारती को चुनाव के मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। सोमवार को रुपौली में चुनावी जनसभा को तेजस्वी यादव ने संबोधित किया और रुपौली की जनता को राजद प्रत्याशी बीमा भारती के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 


बता दें कि बीते 6 जुलाई को जेडीयू प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रुपौली आए थे। तब उन्होंने कलाधर मंडल के पक्ष में वोट देने की अपील की थी और बीमा भारती के बारे में कहा था कि उसे बोलने तक नहीं आता था हमने मंत्री बनाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती पर जमकर बरसे। कहा कि 3 बार हमने विधायक बनाया। बीमा भारती को बोलने तक नहीं आता था फिर भी मंत्री बनाये लेकिन अचानक पार्टी छोड़कर सांसद बनने चली गयी और तीसरे नंबर पर आ गयी। बीमा भारती भाग के कभी इधर तो कभी उधर जाती है ऐसा करने से उसे क्या मिला?  


वही नीतीश कुमार के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीमा भारती ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि हमने बीमा भारती को बोलने के लिए सिखाया है। जबकि हम कहते हैं उनका तो याददाश्त ही कमजोर हो चुका है। जो उनके साथ उठते बैठते हैं जरा उनसे पूछ लीजिएगा कि उन्हें नीतीश कुमार ने नहीं बल्कि रुपौली की जनता ने विधायक बनाकर सदन भेजने का काम किया है। बीमा भारती ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे नहीं सिखाया है। वो इस तरह का भाषण करते है जैसे लगता है कि उनका याददाश्त ही कमजोर है। यह रुपौली की जनता भी जानती है कि उनका याददाश्त कमजोर है कि नहीं। बीमा ने कहा कि नीतीश कुमार महंगाई, बेरोजगारी और विकास की बात नहीं करते हैं। आपने अतिपिछड़ा की बेटी को प्रताड़ित और अपमानित करने का काम किया है, आपने मुझे नहीं सिखाया है,आपका तो याददाश्त ही कमजोर हो चुका है।