ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

25 फरवरी को पूर्णिया में महागठबंधन की बड़ी रैली, नीतीश-तेजस्वी होंगे शामिल

PURNEA: बीजेपी के बाद अब महागठबंधन की बड़ी रैली सीमांचल में होने जा रही है। 25 फरवरी को महागठबंधन की बड़ी रैली पूर्णिया में होगी। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्व

25 फरवरी को पूर्णिया में महागठबंधन की बड़ी रैली, नीतीश-तेजस्वी होंगे शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बीजेपी के बाद अब महागठबंधन की बड़ी रैली सीमांचल में होने जा रही है। 25 फरवरी को महागठबंधन की बड़ी रैली पूर्णिया में होगी। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। सीमांचल के पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की इस बड़ी रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। 


बता दें कि इस रैली में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। हालांकि कांग्रेस के कई नेताओं के शामिल होने की सूचना है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया में महागठबंधन की बड़ी रैली हो रही है। जिसके माध्यम से सीमांचल के मुस्लिम वोटरों को लुभाने की कोशिश की जाएगी। 


गौरतलब है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी 25 फरवरी को बिहार में रहेंगे। बिहार में रहकर दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह की पहली सभा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में है जहां लौरिया के साहू जन विद्यालय में वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वही पटना में किसान-मजदूर समागम में भी अमित शाह मुख्य वक्ता के तौर पर होंगे। पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती पर बापू सभागर में किसान-मजदूर समागम होगा।


टैग्स