ब्रेकिंग
Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर

बिहार में नेता जनता के डर से गनमैन लेकर घूमते हैं, PK बोले.. 65 दिन से बेखौफ घूम रहा

MOTIHARI : चुनावी रणनीतिकार से नेता बनने की राह पर निकल चुके प्रशांत किशोर लगातार जन सुराज यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं। जनता के बीच पैठ बनाने और उनकी समस्याओं को जमीन पर उतर कर

बिहार में नेता जनता के डर से गनमैन लेकर घूमते हैं, PK बोले.. 65 दिन से बेखौफ घूम रहा
Editor
3 मिनट

MOTIHARI : चुनावी रणनीतिकार से नेता बनने की राह पर निकल चुके प्रशांत किशोर लगातार जन सुराज यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं। जनता के बीच पैठ बनाने और उनकी समस्याओं को जमीन पर उतर कर समझने के लिए जन सुराज पदयात्रा निकाली है। प्रशांत किशोर पिछले 65 दिनों से लगातार गांव–गांव में घूम रहे हैं। पीके का रास्ता बेहद कठिन नजर आ रहा है लेकिन इस दौरान वह बिहार के राजनेताओं पर जिस अंदाज में तंज कस रहे हैं, वह वाकई बेहद दिलचस्प है।


प्रशांत किशोर ने बिहार के नेताओं को लेकर एक दिलचस्प बयान दिया है। पीके ने खुलासा किया है कि बिहार में जो नेता गार्ड लेकर घूम रहे हैं दरअसल उन्हें किसी और से खतरा नहीं बल्कि वह जनता से बचने के लिए गनमैन अपने इर्द-गिर्द रखते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा है कि जनता से किया गया वादा इन नेताओं ने पूरा नहीं किया। अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों का भला किया और जनता की फिक्र नहीं की, लिहाजा अब उन्हें लगता है कि जनता उनके साथ बुरा कर सकती है। डरे हुए नेता जी सुरक्षा के नाम पर 4–4 गनमैन लेकर बिहार में घूमते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 65 दिनों से बिहार के हर गली मोहल्ले में घूम रहे हैं, उन्हें किसी से कोई परेशानी नहीं हुई। अब ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर दूसरे नेताओं पर हमला क्यों होता है?


प्रशांत किशोर अपनी पदयात्रा के दौरान इस वक्त पूर्वी चंपारण जिले में हैं। पूर्वी चंपारण के चिरैया प्रखंड में पछियारी टोला गांव में उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित किया। इस दौरान बिहार के नेताओं की हकीकत बयां कर दी। प्रशांत किशोर ने कहा कि वह जनता की समस्या जमीन पर उतर कर देखना चाह रहे और इसके बाद ही जन सुराज की परिकल्पना सही हो पाएगी। यात्रा खत्म होने के बाद पूरे बिहार के 8 हजार से ज्यादा पंचायत और 2 हजार नगर क्षेत्र की विकास की योजना वह जारी करेंगे।