ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार में पोस्टर वॉर, BJP ने लालू-तेजस्वी और राहुल को बताया बाबर का वंशज

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार में पोस्टर वॉर छिड़ गया है. आरजेडी के बाद अब बीजेपी ने पोस्टर जारी कर विपक्ष को करारा जवाब दिया है.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे देश की सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी दलों ने जहा इस बिल का समर्थन किया है तो वहीं विपक्ष इसे मुसलमान विरोधी बताकर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। इसी बीच बिहार में इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच पोस्टर वॉर छिड़ गया है।


दरअसल, संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन बिल पास हो चुका है। जल्द ही राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इस कानून को पूरे देश मे लागू कर दिया जाएगा। इस बिल का मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं वहीं विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर खुद को मुसलमानों का सबसे बड़ा हिमायती बताने में लगा है।


आरजेडी की तरफ से इसको लेकर पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाए गए। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरएसएस के ड्रेस में दिखाया गया और लिखा, 'गिरगिट रंग बदलता था ये तो उससे भी ज्यादा, स्पीड से रंग बदलने वाले निकले।  इफ्तार देकर ठगने वाले, ईद में टोपी पहनाकर...टोपी पहनाने वाले, वक़्फ़ पर धोखा दिया भी.. NRC पर भी वही किया...अब जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।'


अब बीजेपी ने आरजेडी के इस पोस्टर का जवाब दिया है। बीजेपी के युवा नेता कृष्णा कुमार कल्लू ने पोस्टर लगाकर विपक्ष को करारा जवाब दिया है। पोस्टर में राहुल गांधी को रावण बताया गया है और 10 सिर में लालू, तेजस्वी समेत अन्य विपक्षी नेताओं के फोटो लगाए गए हैं। वहीं पीएम मोदी को राम बताया गया है। पोस्टर में विपक्ष के नेताओं को बाबर का वंशज बताया गया है।