ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar Politics: जाति जनगणना के फैसले पर बिहार में सियासत, दोनों डिप्टी सीएम ने लालू-तेजस्वी और कांग्रेस को धो दिया

Bihar Politics: केंद्र सरकार ने पूरे देश में जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है. केंद्र के इस फैसले पर विपक्षी दल दावा कर रहे हैं कि उनके दबाव में ही सरकार ने यह फैसला लिया है.

Bihar Politics
जाति जनगणना पर सियासत
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: केंद्र सरकार ने पूरे देश में जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद इसका क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। कांग्रेस और लालू-तेजस्वी दावा कर रहे हैं कि उनके ही दबाव के कारण केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है। कांग्रेस और लालू-तेजस्वी के दावे पर बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम ने जोरदार हमला बोला है।


बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के सपनों को साकार करने के लिए जाति जनगणना का फैसला लिया है। बिहार सरकार के सभी प्रभारी मंत्री जो बीजेपी के कोटे के हैं वह सभी जिलों में जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और जनता को बताएंगे। पीएम मोदी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपने को साकार किया है।


उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में हम क्या योगदान कर सकते हैं हमारे मंत्री लगातार इसकी समीक्षा कर रहे हैं। जाति जनगणना के लिए उसको क्या क्रेडिट दिया जाए जिसके पास चार सांसद हैं। लालू प्रसाद यादव बताएं 10 साल में कांग्रेस के साथ सरकार में रहे और 1995-96 जातीय गणना का प्रस्ताव पारित किया गया लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया था इसके लिए अपराधी कौन है। कांग्रेस और राजद के लोग सिर्फ हल्ला कर सकते हैं।


वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राजद का राजनीतिक तोता उड़ गया है। पीएम मोदी के जातीय जनगणना कराए जाने का निर्णय का स्वागत है। आने वाले पीढ़ियों के उत्थान के लिए पीएम मोदी ने यह निर्णय लिया है। इस निर्णय से विकास की गति बढ़ेगी और परिवारवाद की जमींदारी करने वालों का जमीन खिसक जाएगी। ये लोग ज्यादा दिन राजनीति नहीं कर पाएंगे। तेजस्वी यादव जैसे लोग सिर्फ भोकाल बनाते हैं, इनका करनी धरनी कुछ नहीं है। राहुल गांधी लंबे समय समय तक जब सत्ता में थे तब उन्होंने जाति जनगणना क्यों नहीं कराई?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता