ब्रेकिंग
मुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारालोन दिलाने का झांसा देकर 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं से ठगी, आधार कार्ड पर लाखों का कर्ज लेकर आरोपी फरारमुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारालोन दिलाने का झांसा देकर 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं से ठगी, आधार कार्ड पर लाखों का कर्ज लेकर आरोपी फरार

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक कल, सीएम नीतीश ने बनाई दूरी

PATNA: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर मचे घमासान के बीच कल यानी 27 मई को दिल्ली में नीति आयोग की बठक होनी है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नए संसद भवन के उद्

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक कल, सीएम नीतीश ने बनाई दूरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर मचे घमासान के बीच कल यानी 27 मई को दिल्ली में नीति आयोग की बठक होनी है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध नीति आयोग की बैठक में भी देखने को मिलेगी। इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होते हैं लेकिन इस बार होने वाली बैठक से कई चेहरे गायब रहेंगे। ममता बनर्जी, केजरीवाल, भगवंत मान के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बैठक से किनारा कर लिया है।


दरअसल, नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश की 21 विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है और उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर दिया है। इसी बीच 27 मई को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षा में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दूरी बना ली है। ममता बनर्जी, केजरीवाल और भगवंत मान के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बैठक में जाने से इनकार कर दिया है।


नीति आयोग की बैठक में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी को जाना था लेकिन अब खबर आ रही है कि वे भी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं जा रहे हैं। नीति आयोग की शनिवार को होने वाली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इस मीटिंग विकसित भारत @2047: टीम इंडिया की भूमिका विषय पर होनी है। इसके साथ ही बैठक में कुल आठ मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी।

टैग्स