ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

PM Siwan Visit: PM मोदी के सिवान दौरे से पहले पटना से रवाना हुए बीजेपी नेता, दिलीप जायसवाल का राहुल गांधी पर हमला

PM Siwan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी सिवान दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आज पटना से सिवान के लिए रवाना हुए.

PM Siwan Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी सिवान दौरे
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Siwan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी सिवान दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आज पटना से सिवान के लिए रवाना हुए। सभी नेता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


पटना एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले जब दिलीप जायसवाल से मीडिया ने राहुल गांधी की संभावित यात्रा और कांग्रेस की रणनीति को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। दिलीप जायसवाल ने कहा, मैं पहले ही कह चुका हूं कि राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का और ज्यादा पतन होता है। अगर वो गया जाएंगे तो कांग्रेस को वहीं मोक्ष मिल जाएगा।


प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के इस बयान को राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने अपने अंदाज़ में राहुल गांधी की राजनीतिक प्रभावशीलता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अब नीतियों से नहीं, भ्रम फैलाकर लोगों को बहलाने की कोशिश कर रही है।


बीजेपी का कहना है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से सिवान और आसपास के क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाएं और पार्टी की मजबूती का संदेश दें। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति का अहम हिस्सा है, और सिवान को एक महत्वपूर्ण जनसभा स्थल के रूप में चुना गया है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज