ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

PM modi Bihar visit : प्रधानमंत्री मोदी का होगा दो दिवसीय बिहार दौरा, पटना में रोड शो और करोड़ों की योजनाओं का करेंगें ऐलान

PM modi Bihar visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे, बिहटा एयरपोर्ट की नींव रखेंगे और राजधानी पटना में भव्य रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बिहार दौरा, पीएम मोदी पटना रोड शो, बिहटा एयरपोर्ट शिलान्यास, पटना एयरपोर्ट उद्घाटन, नरेंद्र मोदी जनसभा, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, Narendra Modi Bihar Visit, PM Modi Roadshow Patna,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

PM modi Bihar visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं । इस बार उनका दौरा दो दिन का होगा, जो न सिर्फ विकास योजनाओं के ऐलान के लिहाज़ से अहम है, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास माना जा रहा है।


बता दे कि पीएम मोदी 29 मई को पटना आएंगे, जहां वे जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे बिहटा एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर पटना में उनका भव्य रोड शो भी आयोजित किया जाएगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि रोड शो के दौरान जगह-जगह महिलाएं आरती करेंगी और फूल बरसाए जाएंगे। रोड के दोनों ओर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।


पटना दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी पार्टी कार्यालय में बिहार के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी और जमीनी कार्य की समीक्षा करना है। अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां वे जनता को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे।