ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

युवा RJD कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ पुतला फूंका

PATNA:- पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ युवा राजद ने पटना में आक्रोश मार्च निकाला। आरजेडी कार्यालय से यह मार्च इनकम टैक्स गोल

युवा RJD कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ पुतला फूंका
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA:- पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ युवा राजद ने पटना में आक्रोश मार्च निकाला। आरजेडी कार्यालय से यह मार्च इनकम टैक्स गोलंबर तक निकाला गया। जहां इस दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका। आजेडी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर प्रदर्शन भी किया।  

युवा RJD कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ पुतला फूंका

युवा राजद द्वारा निकाले गए आक्रोश मार्च  के दौरान कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग तरीके से सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। इस दौरान किसी ने बिना पेट्रोल की बाइक को रस्सी से खिंचकर अपना विरोध जताया तो कोई सिलेंडर को  उठाकर और चुड़ी दिखाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।

युवा RJD कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ पुतला फूंका

आरजेडी कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है वह देश की जनता के लिए बेहद चिंता का विषय बना हुआ है। इस समस्या को सरकार के कानों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। RJD कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा पेट्रोल,डीजल ओर सिलेंडर के बढ़े मूल्यों को यदि कम नहीं किया जाएगा तब आंदोलन और तेज होगा। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि आज आम लोग परेशान है तब इसकी चिंता बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी क्यों नहीं कर रहीं हैं। कल तक चुड़ी भेजने वाली स्मृति ईरानी आज कहां हैं?  

युवा RJD कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ पुतला फूंका

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASHMIT

FirstBihar संवाददाता