ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

योगी आदित्यनाथ से बड़ा राजपूत नेता कौन है? सुशील मोदी ने नीतीश से पूछा सवाल, कहा-आनंद मोहन जैसे अपराधियों के नाम पर वोट लेने का सपना नहीं देखें

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने आज फिर आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. सुशील मोदी ने कहा कि एक दलित डीएम के हत्यारे की रिहाई कर नीती

योगी आदित्यनाथ से बड़ा राजपूत नेता कौन है? सुशील मोदी ने नीतीश से पूछा सवाल, कहा-आनंद मोहन जैसे अपराधियों के नाम पर वोट लेने का सपना नहीं देखें
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने आज फिर आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला. सुशील मोदी ने कहा कि एक दलित डीएम के हत्यारे की रिहाई कर नीतीश कुमार ये सोंच रहे हैं कि राजपूतों का वोट ले लेंगे. लेकिन उन्हें पता नहीं है कि योगी आदित्यनाथ से बडा नेता कोई नहीं है. वे भी राजपूत समाज से आते हैं. योगी अपराधियों का खात्मा कर रहे हैं और नीतीश अपराधियों के नाम पर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं.


मोदी ने पिछड़ों को ललकारा

सुशील मोदी ने आज जरासंध जयंती के मौके पर चंद्रवंशी समाज की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने दलित डीएम के हत्यारे की रिहाई कर दलितों और पिछड़ों ही नहीं बल्कि पूरे समाज के साथ अन्याय किया है. उन्होंने एक जाति का वोट हासिल करने के लिए सारे नियम कानून और नैतिकता की धज्जियां उड़ा दी. लेकिन नीतीश गलतफहमी में ना रहें, बीजेपी में योगी आदित्यनाथ ही नहीं बल्कि राजनाथ सिंह से लेकर आरके सिंह भी हैं. राजपूत समाज किसी अपराधी के साथ नहीं जायेगा. वह बीजेपी के ही साथ रहेगा.


सुशील मोदी ने कहा कि आनंद मोहन की रिहाई से पूरे देश में बिहार की बदनामी हुई है. मामला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पहुंच गया है. वहां नीतीश कुमार को जवाब देना मुश्किल होगा. नीतीश को अगले चुनाव में अगड़ा औऱ पिछड़ा दोनों को जवाब देना होगा. नीतीश कुमार मंडल और कमंडल की बात कर रहे हैं. बिहार का मंडल और कमंडल दोनों बीजेपी के साथ है. वो दिन गये जब जातियों को आपस में लड़वा कर वोट ले लिया करते थे. अब सारी जातियों का समर्थन बीजेपी के पास है.