ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

व्यक्ति नहीं समय बलवान होता है, सीटों के बंटवारे के बाद बोले चिराग..हर चुनौती के लिए हम तैयार

PATNA: बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि व्यक्ति नहीं समय बलवान होता है और आज समय ने अपनी ताकत दिखाई है। समय ने न

व्यक्ति नहीं समय बलवान होता है, सीटों के बंटवारे के बाद बोले चिराग..हर चुनौती के लिए हम तैयार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि व्यक्ति नहीं समय बलवान होता है और आज समय ने अपनी ताकत दिखाई है। समय ने न्याय किया है। चिराग ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में मैं हर चुनौती के लिए तैयार हूं। मैं पिछले तीन सालों से चुनौतियों का सामना कर रहा हूं। ऐसे में अगर कोई और चुनौती सामने आती है तो उसका भी उतना ही डटकर सामना करने के लिए तैयार हूं।


उन्होंने कहा कि 400 पार का लक्ष्य एनडीए हर हाल में हासिल करेगी। इस बार बिहार की सभी 40 सीटें जीतकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सब संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरीके से पीएम मोदी ने उनकी पार्टी के मान सम्मान को बरकरार रखा और जिस तरह से उन्होंने लोजपा(रामविलास) की चिंता की उनको विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं।


गठबंधन में पांच सीटें मिलने से गदगद चिराग ने कहा कि गठबंधन के सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी समेत तमाम साथियों का आभार प्रगट करता हूं कि जिस तरह से उन्होंने इस गठबंधन को मजबूती देने के लिए इतनी सहजता से सीटों का बंटवारा किया। यकीनन जब कोई बड़ा गठबंधन बनता है तो हर दल को छोटे-मोटे कॉम्परमाइज करने पड़ते हैं और थोड़ी बहुत कुर्बानी हर किसी को देनी पड़ती है। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एनडीए के तमाम साथियों के लिए 400 से अधिक सीटों को जीतने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसके लिए हर दल ने थोड़ी बहुत कुर्बानी दी। मुझे भी अपनी एक सीट कम करनी पड़ी। जेडीयू ने भी अपनी एक सीट कम की। बीजेपी तो 2019 से ही सीटों की कुर्बानी दे रही है। 


चिराग ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी सीटिंग पांच सीटें छोड़ दी थी और गठबंधन को मजबूत स्वरूप दिया था और आज उससे भी मजबूत स्वरूप दिया गया है। जो साथी उस वक्त गठबंधन में शामिल नहीं थे वो भी आज हमारे साथ हैं। जो लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है उसे तो हमलोग पूरा करेंगे ही। पिछली बार जो एक सीट से चूक रह गई थी उसे भी जीतेंगे। 


टैग्स