ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वोटिंग के दिन पोलिंग बूथ के 100 मीटर दायरे में बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, गाइडलाइन जारी

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान और मतगणना वाले दिन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इंटरनेट सेवाओं को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।आयोग की ओर से कहा गया है कि मतदान वाले दिन के

वोटिंग के दिन पोलिंग बूथ के 100 मीटर दायरे में बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, गाइडलाइन जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान और मतगणना वाले दिन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इंटरनेट सेवाओं को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।आयोग की ओर से कहा गया है कि मतदान वाले दिन केंद्र के आसपास सौ मीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया जाए। इसको लेकर सभी तरह की जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दे दिया गया है।


आयोग की ओर से कहा गया है कि मतदान वाले दिन केंद्र के आसपास सौ मीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया जाए। इसके अलावा मतगणना वाले दिन केंद्र के आसपास 250 मीटर तक इंटरनेट सेवा काम नहीं करेगा। इसके साथ ही इसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। 


वहीं,  मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के द्वारा जो पोलिंग एजेंट तैनात किए जाते हैं, उनके मोबाइल फोन को जब्त करते हुए सौ मीटर दूर रखने को कहा गया है। इसका उद्देश्य स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने का है। इसके अलावा उक्त स्थलों पर जीओ और वीआई मोबाइल कंपनी की इंटरनेट सेवा को पूरी तरह बंद करने को कहा गया है। अन्य मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन आयोग द्वारा जो गाइडलाइन निर्धारित किया गया है। उसके अनुसार यह कार्य करेगा।


आपको बताते चलें कि, बूथों या मतगणना केंद्रों पर इंटरनेट की विशेष सुविधा उपलब्ध रहती है। जिसका इस्तेमाल मतदान कर्मी और पदाधिकारी करते हैं। इसके अलावा इसी सुविधा से वेबकास्टिंग भी कराई जाती है। प्रत्येक घंटे मतदान का प्रतिशत भी जारी किया जाता है। चुनाव आयोग की ओर से पहले ही बूथों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी का सत्यापन कर लिया जाता है। जहां पर समस्या होती है वहां पर इंटरनेट सेवा की व्यवस्था की जाती है।