ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार चुनाव : वोटिंग में ट्विटर वार, जानिए.. वोटिंग की सुबह किस नेता ने क्या कहा

PATNA : बिहार में आज दूसरे चरण के मतदान के बीच सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने-अपने तरीके से वोटरों के सामने अपील की है। वोटिंग मॉर्निंग में सुबह सवेरे नेता प्रतिपक्ष तेजस्व

बिहार चुनाव : वोटिंग में ट्विटर वार, जानिए.. वोटिंग की सुबह किस नेता ने क्या कहा
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में आज दूसरे चरण के मतदान के बीच सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने-अपने तरीके से वोटरों के सामने अपील की है। वोटिंग मॉर्निंग में सुबह सवेरे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ-साथ जेडीयू के नेता और मंत्री नीरज कुमार ने ट्वीट किया है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुबह सवेरे ट्वीट करते हुए लोगों से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के साथ-साथ विकसित बिहार के लिए मतदान अवश्य करें। नए दौर में नए बिहार के लिए बदलाव अति आवश्यक है। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि पिछले 15 सालों में बिहार बदनाम से बदहाल हो गया। पलायन रोजगार बाढ़ जैसी समस्याओं में कोई सुधार नहीं हुआ। शिक्षक और बच्चे दोनों उदास जीवन जी रहे हैं। प्रवासी बिहारी दूसरे प्रदेश में बताने में शर्माते हैं कि वह बिहारी हैं। आज फिर लोकतंत्र में मौका दिया है अपनी तकदीर बदलने का वक़्त है।नीतीश कुमार के बौखलाहट में है और यह बात किसी से छिपी नहीं है। जनता ने उन को नकार दिया है चिराग ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि बिहार को और बर्बाद ना होने दें और बदलाव के लिए वोट करें। 


उधर जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने सुबह सवेरे तेजस्वी यादव और चिराग पासवान दोनों पर पलटवार किया है। नीरज कुमार ने कहा है कि बीजेपी और एनडीए के सभी घटक दलों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार जी को उम्मीदवार बनाया लेकिन चिराग पासवान और तेजस्वी यादव एक सुर में उन्हें हटाने का राग अलाप रहे हैं। नीरज कुमार ने कहा है कि कोई भूल सकता है कि जंगलराज के दौर में किस तरह से फिरौती और अपहरण के लिए वारदात हुई थी।

टैग्स