ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक पर BJP ने कसा तंज, बोले सुशील मोदी..विपक्षी दलों में कोई बाराती नहीं है बल्कि सब के सब दूल्हे हैं

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील मोदी गुरुवार की देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कल होने वाली विपक

विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक पर BJP ने कसा तंज, बोले सुशील मोदी..विपक्षी दलों में कोई बाराती नहीं है बल्कि सब के सब दूल्हे हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील मोदी गुरुवार की देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कल होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर तंज कसा। कहा कि विपक्षी दलों में कोई बाराती नहीं है बल्कि सब के सब दूल्हे है। 


उन्होंने कहा कि देश में विपक्षी एकता संभव नहीं है। पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी जो कि अभी वहां की मुख्यमंत्री हैं क्या वो कांग्रेस के लिए अपना सीट छोड़ेंगी। इसी तरह अन्य जगहों में जहां दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं वहां समन्वय कैसे होगा। इसलिए विपक्षी एकता की बैठक से कोई फलाफल नहीं निकलेगा।


उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह बैठक इसी तरह है जैसे दिल मिले ना मिले हाथ मिलाते रहिए। वहीं दूसरी और उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। कहा कि 2024 के चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और विपक्षी एकता किसी भी सूरत में सफल नहीं होगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT

FirstBihar संवाददाता