ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

विपक्ष में एक अनार सौ बीमार जैसे हालात, बोले केंद्रीय मंत्री... I.N.D.I.A में 28 PM फेस, खुद में मची है घमासान

PATNA : विपक्षी गठबंधन में एक नहीं बल्कि 28 पीएम चेहरे हैं। उनके गठबंधन के अंदर कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इनके अंदर आपस में ही घमासान मचा हुआ है। अभी तक उनका नेता कौन होगा किसी को

विपक्ष में एक अनार सौ बीमार जैसे हालात, बोले केंद्रीय मंत्री... I.N.D.I.A में 28 PM फेस, खुद में मची है घमासान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : विपक्षी गठबंधन में एक नहीं बल्कि 28 पीएम चेहरे हैं। उनके गठबंधन के अंदर कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इनके अंदर आपस में ही घमासान मचा हुआ है। अभी तक उनका नेता कौन होगा किसी को मालूम नहीं है। उनके यहां एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है। आई एन डी आई ए गठबंधन में 28 पाटिया हैं और 28 पार्टियों के नेता खुद को पीएम फेस बता रहें हैं। यह बातें मोदी कैबिनेट के मंत्री और हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस ने कही है।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पाराशर से जब यह सवाल किया गया कि विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होने वाली है और यहां तय होगा कि कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इनका पीएम फेस कौन होगा। यही सवालों के जवाब में मंत्री ने कहा कि - उनके अंदर कुछ भी तय नहीं हो सकता। वहां एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बनी हुई है। उनके गठबंधन में जितने पाटिया हैं सभी को पीएम बनना है। इसलिए इन लोगों से कुछ भी तय नहीं हो सकता।


वहीं, पशुपति पारसनिक एक बार फिर से कहा कि हाजीपुर सीट को लेकर वह कोई भी समझौता करने को तैयार नहीं है। वह 50 सालों से हाजीपुर की जनता का सेवा करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। पशुपति पारस ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर हाजीपुर के लोगों का साथ नहीं छोड़ेंगे चाहे वह सांसद रहें या नहीं रहें।


मालूम हो कि, पशुपति पारस पहले से हाजीपुर सीट को लेकर अपना दावा ठोक चुके हैं। पारस का कहना है कि यह सीट उनको उनके नेता रामविलास पासवान के तरफ से मिला था इसलिए आज वह इस सीट से कोई भी समझौता करने को तैयार नहीं होंगे। यह सीट उनका है और इस सीट पर वही चुनाव लड़ेंगे।


इधर, एनडीए में सीट बंटवारे से जुड़े सवालों को लेकर पारस ने कहा कि, अभी इस मामले को लेकर किसी भी नेता से कोई बातचीत नहीं हुई है। जहां तक सीटिंग सीट का सवाल है तो उसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा इसके अलावा अन्य सीटों को लेकर पार्टी बाद में फैसला करेगी। जब सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में बैठक होगी तो फिर बाकी चीजों पर बातचीत की जाएगी।