ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विपक्षी दलों की बैठक की नयी तारीख तय: पटना में 23 जून को होगी मीटिंग, कांग्रेस ने दिया आश्वासन

PATNA: देश भर में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए बैठक की नयी तारीख तय कर ली गयी है. पटना में 23 जून को बैठक होगी. इससे पहले 12 जून को बैठक होनी थी, लेकिन कांग्रेस की ओर से

विपक्षी दलों की बैठक की नयी तारीख तय: पटना में 23 जून को होगी मीटिंग, कांग्रेस ने दिया आश्वासन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: देश भर में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए बैठक की नयी तारीख तय कर ली गयी है. पटना में 23 जून को बैठक होगी. इससे पहले 12 जून को बैठक होनी थी, लेकिन कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे में से किसी के आने से मना कर दिये जाने के बाद बैठक को रद्द कर दिया गया था. अब राजद-जेडीयू ने एलान किया है कि 23 जून को पटना में बैठक होगी, जिसमें कांग्रेस समेत देश भर के विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल होंगे.


आज इसकी घोषणा तेजस्वी यादव और ललन सिंह ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की. दोनों नेताओं ने कहा कि 23 जून को बैठक पर सभी पार्टियों की सहमति मिल गयी है. अब इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी औऱ मल्लिकार्जुन खरगे के साथ साथ ममता बनर्जी, शरद पवार, अऱविंद केजरीवाल हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तमिलनाडु से एमके स्टालिन, सीपीआई के सचिव डी. राजा, सीपीएम के सचिव सीताराम येचुरी, भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य जैसे नेताओं की सहमति मिल गयी है. ये तमाम नेता बैठक में शामिल होंगे. 


ललन सिंह औऱ तेजस्वी यादव ने बार बार जोर देकर दावा किया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जु खरगे दोनों विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होंगे. दोनों नेताओं ने बैठक में आने की सहमति दे दी है. पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक होगी और यहीं से देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने की रणनीति बनेगी. 


बता दें कि इससे पहले पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक टाल दी गई थी. दरअसल इस बैठक में कांग्रेस ने राहुल गांधी या अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजने से इंकार कर दिया था. कांग्रेस ने अपने एक मुख्यमंत्री और एक अन्य नेता को भेजने का एलान किया था. इसके बाद बैठक टालने का फैसला लिया गया था. नीतीश कुमार ने मीडिया को कहा था कि बैठक में सभी पार्टियों के प्रमुख को ही शामिल होना था. लेकिन कांग्रेस की ओर से दूसरे लोग शामिल हो रहे थे. ऐसे में दूसरी पार्टियों को आपत्ति थी कि जब कांग्रेस के प्रमुख इस बैठक में शामिल नहीं होंगे तो हम क्यों आये. नीतीश कुमार ने कहा था कि ये सहीं नहीं होगा कि बैठक में कोई और प्रतिनिधि शामिल हो.

टैग्स