ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

विपक्षी एकता के महाजुटान पर विजय सिन्हा का तंज, कहा- उनकी सरकार बनाने की औकात नहीं

PATNA: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के विपक्ष के नेताओं के जुटान पर बीजेपी लगातार हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने महागठ बंधन पर निशाना साधा है

विपक्षी एकता के महाजुटान पर विजय सिन्हा का तंज, कहा- उनकी सरकार बनाने की औकात नहीं
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के विपक्ष के नेताओं के जुटान पर बीजेपी लगातार हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने महागठ बंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ये सरकार बनाने वाले लोग होते तो अपने बलबूते बिहार में कभी सरकार क्यों नहीं बना सके?


विजय सिन्हा ने कहा कि जिस व्यक्ति को बिहार की जनता ने कभी जनादेश नहीं दिया, उस व्यक्ति की सरकार बनाने की औकात नहीं है. जनता मालिक है. दो तिहाई बहुमत से फिर से नरेंद्र मोदी की देश में सरकार बनने जा रही है.


साथ ही कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की जीत पक्की है. दो तिहाई बहुमत से हमारी जीत होगी और देश में हमारी सरकार बनेगी. इनलोगों की दुकानदारी बंद हो जाएगी.


मालूम हो कि, विपक्षी एकजुटता की महाबैठक पटना में कराए जाने का प्रस्ताव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था. इससे पहले भी एक बार इस महाबैठक की तारीख तय हुई थी लेकिन बाद स्थगित करना पड़ा था. उस दौरान राहुल गांधी देश में नहीं थे. अब उनके आने के बाद महाबैठक की नयी तारीख तय हुई है और आज यह बैठक हो रही है.  

टैग्स