ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

VIP ने बिहार बंद का किया समर्थन, बोले मुकेश सहनी.. अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं में गहरा आक्रोश

PATNA: सेना में बहाली को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का बिहार में पुरजोर विरोध हो रहा है। बिहार के सभी राजनीतिक दल केंद्र सरकार से इस नई स्कीम को वापस लेने की मांग कर रहे है

VIP ने बिहार बंद का किया समर्थन, बोले मुकेश सहनी.. अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं में गहरा आक्रोश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सेना में बहाली को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का बिहार में पुरजोर विरोध हो रहा है। बिहार के सभी राजनीतिक दल केंद्र सरकार से इस नई स्कीम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अग्निपथ स्कीम को वापस लेने के मांग को लेकर छात्र संगठनों ने 18 जून को बिहार बंद का आह्वान किया है। आरजेडी और HAM के बाद मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने भी बंद का नैतिक समर्थन किया है।


विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देश में जारी उग्र आदोलन को लेकर कहा है कि सेना में भर्ती के लिए नई योजना अग्निपथ को लेकर देश के युवाओं में गहरा आक्रोश है। जिसका नतीजा है कि आज देश की सेवा का सपना लिए हजारों युवा सड़क पर उतर गए हैं। लगातार विरोध के बावजूद सरकार ने अब तक प्रदर्शनकारियों से बातचीत नहीं की है। 


उन्होंने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैया के विरोध में शनिवार को वीआईपी बिहार बंद का नैतिक समर्थन करेगी। पिछले तीन दिनों से आंदोलन चल रहा लेकिन सरकार महज बहाली की उम्र सीमा में बढ़ोतरी का आश्वासन दे रही है जबकि आंदोलनकारियों की मांग इस योजना को वापस लेने की है।


मुकेश सहनी ने युवाओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करें और सरकारी/गैर सरकारी संपत्तियों को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे प्रदर्शनकारियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करे। वीआईपी नेता ने कहा कि एक ओर देश में बेरोजगारी बढ़ी है, लेकिन सरकार जो भी बहाली निकाल रही है उसमें विवाद हो जा रहा है।

टैग्स