ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Acharya Kishore Kunal: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया शोक, बोले- उनका जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी(VIP Chief Mukesh Sahni) ने समाजसेवी, महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव और पूर्व आईपीएस

Acharya Kishore Kunal: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया शोक, बोले- उनका जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी(VIP Chief Mukesh Sahni) ने समाजसेवी, महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल(Acharya Kishore Kunal) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


मुकेश सहनी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य किशोर कुमार का निधन अत्यंत दुखद है। धार्मिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आचार्य किशोर कुणाल का समर्पण और योगदान अनुकरणीय था। उन्होंने समाज के प्रति अपनी सेवा और प्रेरक कार्यों से एक अमिट छाप छोड़ी, जो हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।


उन्होंने कहा कि उनका निधन न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श और कार्य हमेशा लोगों के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल एक संवेदनशील अधिकारी रहे और जीवनभर समाज सेवा और धार्मिक उत्थान में लगे रहे। उन्होंने महावीर मंदिर को धार्मिक स्थल के साथ सामाजिक स्थल बनाकर एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है।

टैग्स