ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

विजय कुमार सिन्हा का सरकार पर गंभीर आरोप, कहा.. करोड़ों के घोटाले को दबा रहे नीतीश

PATNA : विधानसभा अध्यक्ष के बाद नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आए विजय कुमार सिन्हा सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर ग

विजय कुमार सिन्हा का सरकार पर गंभीर आरोप, कहा.. करोड़ों के घोटाले को दबा रहे नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : विधानसभा अध्यक्ष के बाद नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आए विजय कुमार सिन्हा सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना में करोडों के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जान बूझकर विधानसभा की विशेष कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करना चाह रही है। बार बार मांग करने के बावजूद सरकार ने विशेष कमेटी की जांच रिपोर्ट और आचार समिति की रिपोर्ट प्रतिवेदन को सदन में पेश नहीं होने दिया। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके द्वारा विधानसभा की कार्यसूची में इन दोनों प्रतिवेदन को शामिल करने के बावजूद सरकार ने उसे ऐन वक्त पर बदलवा दिया।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय में बड़ा घोटाला हुआ है। श्रम संसाधन विभाग के तहत कौशल विकास योजना में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। जिस कंपनी को इसका जिम्मा दिया गया था उसके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद घोटाले की जांच के लिए विशेष कमेटी बनाई गई थी। विधानसभा में इस घोटाले को लेकर सदस्यों द्वारा मामला उठाने के बाद इस मामले की जांच के लिए विशेष कमेटी बनाई गई थी। विशेष कमेटी की जांच रिपोर्ट आ चुकी है लेकिन सरकार उस रिपोर्ट के सामने नहीं आने देना चाह रही है। 


उन्होंने सरकार पर सवाल उठाया है कि आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस रिपोर्ट को सामने नहीं आने दे रहे हैं। क्या सीएम अपने निकटतम अधिकारियों को बचाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं तो उस रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे हैं। सरकार इस मामले पर बरगलाने की कोशिश नहीं करे, भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष के लोग पूरी तरह से सजग हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगलराज-2 को किसी भी कीमत पर नहीं आने देंगे।