ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

विधानसभा के बाहर BJP का हंगामा: बिहारी मजदूरों की हत्याओं को लेकर प्रदर्शन, नीतीश - तेजस्वी से इस्तीफे की मांग

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है इस चौथे दिन की शुरुआत हुई काफी हंगामेदार रही है। माले के नेता बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भा

विधानसभा के बाहर BJP का हंगामा:  बिहारी मजदूरों की हत्याओं को लेकर प्रदर्शन, नीतीश - तेजस्वी से इस्तीफे की मांग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है इस चौथे दिन की शुरुआत हुई काफी हंगामेदार रही है। माले के नेता बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेता भी अब हंगामा करना शुरू कर दिया है।


भाजपा के नेता तमिलनाडु में हो रही बिहारी मजदूरों की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी के नेता बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बीजेपी का नेता बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर से भाजपा के तरफ से विरोध जताते हुए रिपोटिंग टेबल पलट दिया गया है।


बीजेपी नेताओं का कहना है कि तमिलनाडु में जिस तरह मजदूरों की हत्या की गई है बिहारियों को अपमानित किया जा रहा है। उसके बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री चार्टर्ड प्लेन करना बैठकर वहां के मुख्यमंत्री के साथ केक खा रहे हैं। इससे अधिक शर्म की बात क्या हो सकती है। इससे पहले भी बुधवार को BJP ने गलवान घाटी में शहीद हुए जवान के स्मारक के अपमान और उनके पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर सरकार को जमकर घेरा। हालांकि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद शहीद मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद भाजपा हमलावर है। विपक्ष मंत्री सुरेंद्र यादव के अग्निवीरों पर दिए बयान को लेकर माफी की मांग भी कर रहा है। इसके साथ ही महबूब महबूब आलम के खिलाफ कारवाई की मांग कर रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, आज यानि गुरुवार को विधानसभा की पहली पाली में प्रश्नोत्तर के माध्यम से तारांकित और अल्पसूचित सवाल लिए जाएंगे। उसके बाद ध्यानाकर्षण की सूचनाएं लाई जाएंगी। आज तीन ध्यानाकर्षण की सूचनाएं अलग-अलग विभाग से लाई जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग, पंचायती राज और ग्रामीण कार्य विभाग। इसके बावजूद यदि कोई प्रतिवेदन होगा तो सभा पटल पर रखा जाएगा। दूसरी पाली में बिहार बजट 2023-24 को लेकर चर्चा की जाएगी।