ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

विधायकों की लात-जूते से पिटाई का मामला, स्पीकर ने दोषी पुलिसकर्मियों पर एक्शन के लिए की बैठक

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों की पिटाई करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान और उनके ऊपर एक्शन को लेकर स्पीकर विजय सिन्हा सख्त हो गए हैं। 23 मार्च क

विधायकों की लात-जूते से पिटाई का मामला, स्पीकर ने दोषी पुलिसकर्मियों पर एक्शन के लिए की बैठक
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों की पिटाई करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान और उनके ऊपर एक्शन को लेकर स्पीकर विजय सिन्हा सख्त हो गए हैं। 23 मार्च को विधान सभा हंगामे के बाद परिसर में विधानसभा के सुरक्षा प्रहरी की संख्या काफी कम रहने के कारण मार्शल और बिहार पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। पुलिस के इन अधिकारियों और जवानों ने विधायकों की पिटाई की थी जिसे सबने देखा था। इस दुर्व्यवहार की समीक्षा के लिए गुरुवार को पटना के आयुक्त संजय अग्रवाल और पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक की। 


इस समीक्षा बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पटना के आयुक्त और आईजी को दिया निर्देश देते हुए कहा कि व्यवहार तथा मर्यादा की लक्ष्मण रेखा लांघने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती, फिर चाहे वह माननीय सदस्य हों या कोई पुलिस अथवा प्रशासनिक अधिकारी। हर हाल में माननीय सदस्यों के साथ सौम्या पूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए। विधायकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और सदन की गरिमा सर्वोपरि है। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने इन अधिकारियों के साथ सभा सचिवालय के सीसीटीवी से लिये गये घटना के वीडियो फुटेज तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से उपलब्ध कराये गये वीडियो फुटेज को भी देखा गया। पटना के आयुक्त और आईजी के अनुरोध पर घटना से संबंधित सभी वीडियो फुटेज उन्हें उपलब्ध करायी गई। 


स्पीकर विजय सिन्हा ने विधायकों से किये गये दुर्व्यवहार पुलिसकर्मियों की पहचान कर वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर जांच करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निदेश आयुक्त तथा पुलिस महानिरीक्षक को दिया है।

टैग्स