ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

BIHAR VIDHANSABHA : विधानसभा में बदला बागी विधायकों का सिटिंग अरेंजमेंट, स्पीकर ने तय किया सभी MLA का सीट नंबर

PATNA : बिहार विधानसभा के अंदर शीतकालीन सत्र के अंदर एक बार फिर सीटिंग अरेंजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राजद के बागी विधायक सीएम नीतीश कुम

BIHAR VIDHANSABHA : विधानसभा में बदला बागी विधायकों का सिटिंग अरेंजमेंट, स्पीकर ने तय किया सभी MLA का सीट नंबर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा के अंदर शीतकालीन सत्र के अंदर एक बार फिर सीटिंग अरेंजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राजद के बागी विधायक सीएम नीतीश कुमार के ठीक पिछले वाली कुर्सी पर बैठ रहे थे। उसके बाद आज विधानसभा के स्पीकर के निर्देश के बाद वह वापस से इनके लिए तय सीट पर जाकर बैठे, यह सीट विधानसभा स्पीकर के ठीक सामने तय की गई है। मतलब यह न तो विपक्ष के तरफ हैं और न ही सत्ता पक्ष के तरफ है।


वहीं सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर बागी विधायक चेतन आनंद ने कहा कि हम लोगों का सीटिंग अरेंजमेंट तय है। सीट नंबर 202 हमारा सीट है। यहीं पर हम लोग बैठते हैं सत्र की शुरुआत से ही हम लोग के लिए तय कर दिया था। उसको लेकर कोई बबाल की बात ही नहीं है। लेकिन जिस तरह से कल बवाल हुआ यह गलत है।


वहीं, सत्ता पक्ष बेंच पर बैठने को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। कभी किसी काम के लिए उधर गया तो उसमें कोई बड़ी बात नहीं है। मंत्रियों से बातचीत होती है तो ऐसा हो सकता है। लेकिन, हां सरकार गठन के समय हमलोग जरूर सत्ता पक्ष के तरफ बैठे थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्पीकर ने तय कर दिया था तो उसमें समस्या क्या है। अब कुछ डिमांड एंड सप्लाई वाली सोच रखते है कि इसमें क्या ही कहना है। हमलोग सत्ता के साथ हैं।


गौरतलब हो कि, बीते कल बिहार विधानसभा में सदस्यों के सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर आज (गुरुवार, 28 नवंबर) को भारी बवाल देखने को मिला। हंगामे के दौरान विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष की तरफ आ बैठे।जिसके चलते पक्ष-विपक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। इस दौरान आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र नारेबाजी करते हुए सीएम नीतीश कुमार के स्थान पर बैठने पहुंच गए।जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें खींचकर वहां से हटाया।