ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

विधानसभा सत्र आज फिर रहेगा हंगामेदार, शराब से हुई मौत पर घिरेगी सरकार

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे शामिल किए थे तो वहीं, अब इसमें ज़हरीली शराब से हुई मौत का मुद्दा भी जुड़

विधानसभा सत्र आज फिर रहेगा हंगामेदार, शराब से हुई मौत पर घिरेगी सरकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे शामिल किए थे तो वहीं, अब इसमें ज़हरीली शराब से हुई मौत का मुद्दा भी जुड़ गया है। आज बीजेपी छपरा के शराब कांड को लेकर बिहार सरकार को घेर सकती है। दरअसल, छपरा में 39 लोगों की मौत शराब पीने से हुई है। 



सत्र के दूसरे दिन भी शराबबंदी कानून और छपरा में हुई मौत को लेकर बीजेपी ने सीएम नीतीश पर हमला बोला था। लेकिन अब मौत के आंकड़े और बाद गए और इसी के साथ अब बीजेपी का एक मुद्दा भी बढ़ गया है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ आज सदन में हंगामे के बाद बीजेपी के सभी विधायक प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा के साथ छपरा जाएंगे। वहां वे पीड़ित परिजनों से मिलेंगे। 




आज यानी गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से बिहार विधान सभा की बैठक शुरू होगी। अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे। विधायक सुदामा प्रसाद महबूब आलम और अन्य विधायकों का ध्यानाकर्षण सहकारिता विभाग और खाद्य उपभोक्ता विभाग को लेकर होगा, दूसरा, ध्यानाकर्षण खान भूतत्व विभाग और तीसरा, ध्यानाकर्षण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का होगा।

टैग्स