ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने फाड़ा फ़िल्म का टिकट, सदन में 'कश्मीर फाइल्स' का विरोध

PATNA : कश्मीरी पंडितों के मसले पर बनाई गई फिल्म 'कश्मीर फाइल्स को लेकर जोरदार सियासत देखने को मिल रही है. बिहार विधानसभा में भी आज फिल्म कश्मीर फाइल्स का मुद्दा छाया रहा.

विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने फाड़ा फ़िल्म का टिकट, सदन में 'कश्मीर फाइल्स' का विरोध
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कश्मीरी पंडितों के मसले पर बनाई गई फिल्म 'कश्मीर फाइल्स को लेकर जोरदार सियासत देखने को मिल रही है. बिहार विधानसभा में भी आज फिल्म कश्मीर फाइल्स का मुद्दा छाया रहा. हंगामा इतना बढ़ गया कि विधानसभा की कार्यवाही को 2:00 बजे तक स्थगित करना पड़ा. दरअसल, सरकार ने आज सभी विधायकों को फिल्म कश्मीर फाइल्स का टिकट मुहैया कराया था. 


सरकार विधायकों को फिल्म देखने के लिए मूवी टिकट दे रही थी लेकिन भाकपा माले के विधायकों को सरकार की यह पहल रास नहीं आई और उन्होंने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया. भाकपा माले के विधायकों ने आरोप लगाया कि इस फिल्म के जरिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा रहा है और किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


दरअसल, कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार अलग-अलग राजनीतिक दलों की अलग-अलग राय सामने आ रही है. विधानसभा में विधायकों को फिल्म का टिकट दिया जा रहा था तो आरजेडी के विधायकों ने इसे लेने से इनकार कर दिया जबकि भाकपा माले के विधायकों ने टिकट तो लिया लेकिन विधानसभा में इस फिल्म के टिकट को फाड़ कर अपना विरोध जता दिया. माले के विधायक विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन के वेल में पहुंच गए और उन्होंने फिल्म का विरोध जताते हुए मूवी टिकट को फाड़ दिया.


भाकपा माले के विधायकों के विरोध और वेल में हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा काफी नाराज दिखे. उन्होंने विधायकों को पहले स्थान पर आने का प्रयास किया लेकिन जब भाकपा माले के विधायक के नहीं माने तो उन्होंने सदन की कार्यवाही 2:00 बजे तक के स्थगित कर दी. स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा कि फिल्म के विरोध को लेकर इस तरह का बर्ताव विपक्षी विधायकों की तरफ से सदन में ठीक नहीं है. 



टैग्स