ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

अरे ई सब चीजवा तो हम ही न किए हैं जी.. कोई बतवा मानें थे मेरा? सदन में कांग्रेस-आरजेडी पर भड़के नीतीश, बोले- इतना दिन से मांग रहे थे आपका पर्टिया दिया विशेष दर्जा?

PATNA: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर विधानसभा में आज तीसरे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इसके साथ ही साथ विपक्ष ने आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल

अरे ई सब चीजवा तो हम ही न किए हैं जी.. कोई बतवा मानें थे मेरा? सदन में कांग्रेस-आरजेडी पर भड़के नीतीश, बोले- इतना दिन से मांग रहे थे आपका पर्टिया दिया विशेष दर्जा?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर विधानसभा में आज तीसरे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इसके साथ ही साथ विपक्ष ने आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को मजबूती से उठाया। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोलने के दौरान कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों ने हाय-हाय के नारे लगाए। जिसके बाद सीएम नीतीश भड़क गए और कहा कि इतना दिन से आंदोलन कर रहे थे। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब क्यों नहीं दिए थे विशेष दर्जा और आज हंगामा कर रहे हैं।


सीएम नीतीश ने कहा कि, 'अरे ई सब चीजवा तो हम्हीं न किए हैं जी.. और आप लोग साथ दिए हैं.. कुछ आइडिया था आप लोगों के पास.. अरे सही चीज बोलिए.. कांग्रेसी हैं आप बोलिए सही.. कोई बतवा मानें थे?.. कल बड़ा भारी आंदोलन कर रहे थे.. और जब हमलोग 10 से आंदोलन कर रहे थे जी.. कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले.. तो आपका पर्टिया नहीं दिया.. ये दोनों एक साथ थे (राजद-कांग्रेस).. अब आजकल बोल रहे हैं.. ऐसे ही काहे बोलते हैं'.


सीएम नीतीश ने आगे कहा कि, 'हम लोगों ने कह दिया तो केंद्र ने विशेष राज्य के दर्जा के अलावे कई तरह से मदद करना शुरू कर दिया है..आप देख रहे हैं कि केंद्र अतिरिक्त मदद दे रहा है.. और जो कुछ भी हमलोगों ने कहा है उसके लिए भी वो लोग करेंगे.. कल जो हंगामा कर रहे थे उसका जवाब मिला और आज जो हंगामा कर रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है.. आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए हमलोग सुप्रीम कोर्ट तक गए हैं और केंद्र को भी कह दिए हैं कि इसको 9वां अनुसूची में शामिल करिए'.