ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार विधानमंडल की विशेष बैठक आज, एससी-एसटी रिजर्वेशन के विस्तार को दी जाएगी मंजूरी

PATNA : आज बिहार विधानमंडल की विशेष बैठक होगी। इस विशेष बैठक में 126 वें संविधान संशोधन विधेयक पर विधानमंडल के दोनों सदनों की तरफ से मुहर लगाई जाएगी। एससी एसटी वर्ग के लिए आरक

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : आज बिहार विधानमंडल की विशेष बैठक होगी। इस विशेष बैठक में 126 वें संविधान संशोधन विधेयक पर विधानमंडल के दोनों सदनों की तरफ से मुहर लगाई जाएगी। एससी एसटी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों के अवधि 10 साल तक आगे बढ़ाए जाने का प्रस्ताव 126वें संविधान संशोधन में किया गया है। इस संशोधन पर राजकीय संकल्प के जरिए बिहार विधानमंडल अपनी मुहर लगाएगा। 

सुबह 11 बजे से बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी बिहार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार राजकीय संकल्प पेश करेंगे। इस संकल्प के मुताबिक 25 जनवरी 2020 से लेकर 2030 तक यानी 10 वर्षों के लिए एससी एसटी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी यह प्रक्रिया साल 1960 के बाद से लगातार दोहराई जा रही है हर 10 साल के बाद संविधान संशोधन के जरिए या अगले 10 साल तक के लिए बढ़ाई जाती है इसके पूर्व साल 2009 में यह प्रस्ताव पारित किया गया था जो 2020 तक के लिए लागू है। 

आपको बता दें कि एससी-एसटी और एंग्लो इंडियन अकेली है लोकसभा में 131 सीटें आरक्षित हैं। इनमें से दो एंग्लो इंडियन को राष्ट्रपति नामित करते हैं। संविधान की धारा 334 में एससी एसटी आरक्षण का प्रावधान किया गया था लेकिन इसकी अवधि केवल 10 साल तय की गई थी। लिहाजा अब हर 10 साल के बाद इसकी अवधि बढ़ाई जाती है। विधान परिषद की बैठक 2 बजे से शुरू होगी।