ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा, विपक्ष की तुलना कुत्तों से करने पर भड़के विधायक वेल में पहुंचे

PATNA: बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। मंगलवार को सदन में बीजेपी विधायक ने विपक्ष की तुलना कुत्तों से कर दी थी, जिसकों मुद्दा बन

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा, विपक्ष की तुलना कुत्तों से करने पर भड़के विधायक वेल में पहुंचे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। मंगलवार को सदन में बीजेपी विधायक ने विपक्ष की तुलना कुत्तों से कर दी थी, जिसकों मुद्दा बनाते हुए आरजेडी, कांग्रेस और माले के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया है। विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।


दरअसल, स्पीकर के सदन में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने विधानसभा मे दलित विधायक के अपमान का मामला जोरदार तरीके से उठाया। महागठबंधन के विधायकों ने बीजेपी विधायक पर कार्रवाई की मांग करते हुए वेल में जा पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। भारी हंगामें के बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विपक्षी विधायकों को शांत कराया और स्पीकर ने मार्शल को बोल कर विपक्षी विधायकों का पोस्टर हटवाया।


बता दें कि मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान राजद विधायक रामवृक्ष सदा के बोलने के बाद बीजेपी के कुमार शौलेन्द्र बोल रहे थे। बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने विपक्षी विधायकों की तुलना कुत्तों से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि विपक्ष का काम है भौकना वो भौंकते रहते हैं। इस पर पूरा विपक्ष हंगामा करने लगा था। विपक्ष के सदस्य वेल में आ गए थे। विपक्ष उसे दलित का अपमान बता रहे हैं और माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।