ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

विधानसभा के अंदर शून्यकाल में हंगामा, विधायकों की पिटाई मामले में अबतक नहीं हुआ दोषी अधिकारियों पर एक्शन

PATNA : बिहार विधानसभा के अंदर शून्यकाल के दौरान विपक्ष का सामूहिक तौर पर हंगामा देखने को मिला है. दरअसल, विधानसभा में सत्र के दौरान विधायकों की पिटाई के मसले पर अब तक दोषियों के ऊ

विधानसभा के अंदर शून्यकाल में हंगामा, विधायकों की पिटाई मामले में अबतक नहीं हुआ दोषी अधिकारियों पर एक्शन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के अंदर शून्यकाल के दौरान विपक्ष का सामूहिक तौर पर हंगामा देखने को मिला है. दरअसल, विधानसभा में सत्र के दौरान विधायकों की पिटाई के मसले पर अब तक दोषियों के ऊपर कार्यवाही नहीं होना विपक्ष के गुस्से का कारण बना है. शून्यकाल में इस मामले को उठाते हुए आरजेडी वाम दलों समेत कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया है. 


इस मामले पर विधायक अजीत शर्मा समेत अन्य विधायकों ने कार्यवाही में देरी पर असंतोष जताया है. विधायकों की पिटाई के मसले पर दोषी अधिकारियों के ऊपर अब तक कार्यवाही नहीं होना विपक्ष को नागवार गुजर रहा है और विपक्षी विधायकों ने इस मामले में तुरंत स्पीकर से ठोस कदम उठाने की मांग रखी है. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने भी सदन में विपक्षी दलों को भरोसा दिया है कि दोषी अधिकारियों पर जल्द एक्शन लिया जाएगा और जांच चल रही है.


शून्यकाल के दौरान ही भाकपा माले के विधायक महबूब आलम ने एक दलित युवती से बलात्कार और उसके पिता की स्थिति बताते हुए सुशासन पर सवाल खड़े किए हैं. भाकपा माले विधायक ने कहा है कि यहां दबंग लोग दलित युवती का बलात्कार भी करते हैं और फिर मामले में केस भी रजिस्टर्ड नहीं किया जाता है. गया के बेला वाले मामले को भी विपक्ष ने उठाया. इस पर अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री उसे संज्ञान में लें.


बता दें कि बजट सत्र के तीसरे दिन आज सुबह 11 बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. सबसे पहले सदन में प्रश्नोत्तर काल लिए जा रहे हैं. इस दौरान अल्पसूचित प्रश्न और तारांकित प्रश्न के जरिए सरकार से अलग-अलग के सदस्यों के सवाल हो रहे हैं और उस पर सदन में सरकार की तरफ से जवाब आया. प्रश्नोत्तर काल के बाद शून्यकाल की कार्यवाही शुरू हुई तो सदस्यों की तरफ से तात्कालिक मुद्दे सदन में उठाए गये.



टैग्स