ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

विधानसभा चुनाव में DUCK के बाद पुष्पम ने बदल डाली टीम, प्लुरल्स की नई इकाई का गठन

PATNA : खुद को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी प्लूरल्स पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में लॉन्च किया था. बड़े तामझाम के साथ प्लूरल्स ने कई सीट

विधानसभा चुनाव में DUCK के बाद पुष्पम ने बदल डाली टीम, प्लुरल्स की नई इकाई का गठन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : खुद को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी प्लूरल्स पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में लॉन्च किया था. बड़े तामझाम के साथ प्लूरल्स ने कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन चुनाव में उनका खाता भी नहीं खुला. अब पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने नए सिरे से प्रदेश इकाई का गठन किया है.


अलका सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी खुद पुष्पम प्रिया चौधरी ने ट्वीट करके दी है. गया जिले की रहने वाली अलका सिंह विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी. इसके अलावा पुष्पम प्रिया चौधरी ने यह भी बताया है कि बिहार प्रदेश इकाई के कार्यकारी उपाध्यक्ष के तौर पर अब्दुल्ला जमाल मलिक काम करेंगे. कुर्था से पार्टी के उम्मीदवार रह चुके अब्दुल्ला जमाल मलिक को प्रदेश में संगठन मजबूत करने की जवाबदेही दी गई है.


एक अति महत्वपूर्ण फैसले में पार्टी ने अमित आलोक को प्रदेश इकाई का कार्यकारी महासचिव नियुक्त किया है. भागलपुर जिला के प्रभारी अमित आलोक भी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. पुष्पम प्रिया चौधरी ने इसके साथ ही यह भी ऐलान कर दिया है कि वह पंचायत चुनाव के पहले एक बार से बिहार भर का दौरा करेंगी. उन्होंने इसकी शुरुआत आज सिवान जिले से कर दी है.