ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

विधानपरिषद पहुंची राबड़ी देवी, बोलीं.. उन लोग के बीच में नहीं कहना कुछ, नीतीश ही जवाब दें

PATNA : बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के बीच जो कुछ हुआ उसको लेकर सदन में आज भी बहस हुआ और विपक्ष हंगामा करता रहा. इस पूरे मुद्दे को ल

विधानपरिषद पहुंची राबड़ी देवी, बोलीं.. उन लोग के बीच में नहीं कहना कुछ, नीतीश ही जवाब दें
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के बीच जो कुछ हुआ उसको लेकर सदन में आज भी बहस हुआ और विपक्ष हंगामा करता रहा. इस पूरे मुद्दे को लेकर बिहार विधानसभा आज भी स्थगित करना पड़ा. वहीं दूसरी तरफ विधानपरिषद पहुंची बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है. 


विधानपरिषद पहुंची राबड़ी देवी ने कहा कि यह सरकार उनकी है और वह लोग ही जाने कि इसे कैसे चलाना है. हमें उनके मामले में नहीं पड़ना है. उन दोनों लोग के बीच जो विवाद हुआ है वही लोग समझें. राबड़ी देवी ने कहा कि सदन बिना स्पीकर का नहीं चलता है. विपक्ष का काम है सदन बंद कराना. हम लोग अपना काम करते हैं. कल नीतीश और विधानसभा अध्यक्ष के बीच क्या समझौता हुआ वो जाने. राबड़ी देवी ने कहा कि इसका जवाब नीतीश कुमार ही देंगे.


बता दें कि विधानसभा में हुए हंगामे की आंच मंगलवार को विधान परिषद तक पहुंच गई. विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विधानसभा स्पीकर मामले में विपक्ष ने हमलावर तेवर दिखाते हुए बोलना शुरू कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी खड़े होकर सत्ता पक्ष पर जबरदस्त हमला बोला. राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में जंगलराज है. उन्होंने जेडीयू के एमएलसी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप लात-जूता खाइए पर सरकार में बने रहिए. राबड़ी देवी के यह कहने पर सदन में फिर हंगामा शुरू हो गया.


विधान परिषद में जब राबड़ी देवी विधानसभा में स्पीकर के नहीं आने को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रही थीं तो जेडीयू के कई एमएलसी ने खड़े होकर कहा कि दूसरे सदन की बात यहां उठाने का कोई औचित्य नहीं. राबड़ी देवी टोके जाने पर भड़क गईं और उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आप दलाल हैं, सरकार की दलाली मत करिए. राबड़ी देवी के दलाल शब्द का प्रयोग करते ही विधान परिषद में जेडीयू के एमएलसी उखड़ गए और जमकर हंगामा हुआ.



टैग्स