ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विधानमंडल सत्र से पहले महागठबंधन की बैठक आज, सीएम नीतीश भी होंगे शामिल

PATNA : बिहार में अगस्त महीने में नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद गठित हुई नई सरकार में आज पहली बार भाजपा आधिकारिक रूप से विपक्ष की कुर्सी पर बैठी हुई नजर आएगी। दर

विधानमंडल सत्र से पहले महागठबंधन की बैठक आज, सीएम नीतीश भी होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अगस्त महीने में नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद गठित हुई नई सरकार में आज पहली बार भाजपा आधिकारिक रूप से विपक्ष की कुर्सी पर बैठी हुई नजर आएगी। दरअसल, आज बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरु होने वाला है। वहीं, भाजपा के विपक्ष में आने के बाद सत्तारूढ़ दल भी यह भली भांति जान रही है कि यह सत्र कड़ी हंगामेदार रहने वाला है। इसी को लेकर अब महागठबंधन भी अपनी रणनीति बनाने को लेकर आज सभी दलों की बैठक करने जा रही है।


दरअसल, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने यह जानकारी दी है कि राज्य में बिहार विधान मंडल की बैठक के तुरंत बाद बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में महागठबंधन बिहार विधानसभा मंडल विधायक दल की बैठक आयोजित करेगी। इस बैठक की अध्यक्षता खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इसमें महागठबंधन के सभी घटक दल के दोनों सदनों के मेंबर शामिल होंगे।


गौरतलब हो कि सप्तदश बिहार विधानसभा के सप्तम सत्र और बिहार विधान परिषद के 202 वें सत्र के दौरान  विपक्ष के सवालों का सरकार के तरफ से जवाब देने के लिए यह बैठक रखी गई है।

टैग्स