ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो अरुण कुमार का निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

PATNA : बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो अरुण कुमार का निधन हो गया है। प्रोअरुण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रो अरुण कुमार की

विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो अरुण कुमार का निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो अरुण कुमार का निधन हो गया है। प्रोअरुण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रो अरुण कुमार की तबीयत पिछले कुछ वक्त से खराब चल रही थी। 


प्रो अरुण कुमार का जन्म 2 जनवरी 1931 को रोहतास जिले के दुर्गावती स्थित मच्छनहट्टा में हुआ था। अध्यापन के कार्य से वह राजनीति में आए और 5 जुलाई 1984 से 3 अक्टूबर 1986 तक बिहार विधान परिषद के सभापति रहे। इसके बाद 16 अप्रैल 2006 से 4 अगस्त 2009 तक उन्होंने परिषद के कार्यकारी सभापति के तौर पर काम किया। उन्होंने अपने जीवन में कई पुस्तकें भी लिखीं। मानव भारती जैसी संस्था के वह महामंत्री भी रहे। प्रो अरुण कुमार अपने पीछे तीन संतान छोड़ गए हैं। 


प्रो अरुण कुमार के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल उनके बेटे से फोन पर बातचीत की है। अपनी संवेदना शोक संतप्त परिवार को दी है। सरकार ने फैसला किया है कि प्रो अरुण कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।