ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

विधान परिषद चुनाव : नामांकन का आज अंतिम दिन, BJP-JDU के अलावे कांग्रेस उम्मीदवार आज भरेंगे पर्चा

PATNA : बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन के आखिरी दिन आज भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड के अलावे

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन के आखिरी दिन आज भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड के अलावे कांग्रेस के उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे। आज जेडीयू के 3, बीजेपी के 2 और कांग्रेस के एक उम्मीदवार को अपना नामांकन करना है। आरजेडी के 3 उम्मीदवारों ने बुधवार को ही अपना नामांकन कर दिया था। 


जेडीयू की तरफ से गुलाम गौस, डॉ कुमुद वर्मा और भीष्म सहनी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जबकि भारतीय जनता पार्टी से संजय मयूख और सम्राट चौधरी का नामांकन होगा। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया है। तारिक अनवर भी आज ही अपना पर्चा दाखिल करेंगे। एनडीए उम्मीदवारों का नामांकन एक साथ होने की उम्मीद है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं। 




परिषद के लिए विधानसभा कोटे से जिन 9 सीटों पर चुनाव हो रहा है उसके लिए आज नामांकन का काम खत्म हो जाएगा। किसी अतिरिक्त उम्मीदवार का नामांकन नहीं होने की स्थिति में सभी दलों के कैंडिडेट का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। कल मत पत्रों की जांच होगी उसके बाद नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के साथ ही निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी।

टैग्स