ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जल्द हो जाएगी महागठबंधन की अड़चन दूर

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा ने विधानसभा उप चुनाव के बीच महागठबंधन में विवाद के सवाल पर कहा कि 12 अक्टूबर को लोहिया जयंती पर सभी दल एक साथ होंगे. इसके बाद सारी अड़चन दूर हो जाएगी. इस कार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा ने विधानसभा उप चुनाव के बीच महागठबंधन में विवाद के सवाल पर कहा कि 12 अक्टूबर को लोहिया जयंती पर सभी दल एक साथ होंगे. इसके बाद सारी अड़चन दूर हो जाएगी. इस कार्यक्रम में सभी लोग शामिल होंगे. इसमें लेफ्ट को भी बुलाया गया है. 

उप चुनाव पर टूट चुके महागठबंधन पर कुशवाहा ने सफाई देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि चुनाव के पहले महागठबंधन की सारी बधाएं दूर हो जाएगी. कुशवाहा ने कहा कि 12 अक्टूबर के कार्यक्रम खत्म होने के बाद महागठबंधन के सभी नेता मिलकर जो खींचतान शुरू हुई है उसको दूर किया जा सकता है.

कुशवाहा ने उप चुनाव में प्रचार करने के सवाल पर बचते नजर आए और कहां कि मुझे डेंगू हुआ था. उसके बाद 12 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने में सारा ध्यान लगा हुआ है. कार्यक्रम सफल हुआ तो यह भी समस्या दूर हो जाएगी. 

नीतीश पर हर बात पर हमला करने वाले कुशवाहा थोड़े नरम दिखाई दिए. लेकिन उनकी सरकार के सहयोगी भाजपा पर गर्म दिखें. कुशवाहा ने कहा कि ड्राइविंग सीट पर नीतीश जी बैठे हैं तो सवाल उनसे ही पूछा जाएगा, लेकिन भाजपा के लोग भी लगातर सरकार में बने रहे हैं इस लिए पूरे मामले पर एनडीए जिम्मेदार है. जदयू और भाजपा के बीच विवाद पर कहा कि मुझे लगता है कि यह सब सोची समझी साजिश के तहत इस तरह का मीडिया में बातें हो रही है और जनता के सवाल ओझल हो रहे है. वही, पटना के जल जमाव पर कहा कि महागबंधन के नेताओं से जितना हो सका उनलोगों ने किया. 



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता