ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

उपेन्द्र कुशवाहा ने फूंका CM नीतीश का पुतला, बिहार सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका हैं। वैशाली के जंदाहा में पार्टी सुप्रीमो ने लॉकडाउन के बीच सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंक कर बिह

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका हैं। वैशाली के जंदाहा में पार्टी सुप्रीमो ने लॉकडाउन के बीच सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंक कर बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सूरत में बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की निर्मम पिटाई के विरोध में आज रालोसपा की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि   बहुत सो चुके सरकार, अब तो जागो नीतीश कुमार.. का नारा देते हुए कुशवाहा ने इस मामले पर 5 सूत्री मांग रखी है।  कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार सरकार की निरंकुशता और और अकर्मण्यता के कारण गुजरात में बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की निर्मम पिटाई की गई। कोरोना महामारी और लॉकडाउन जैसी आपदा के बीच बिहारियों के साथ अन्याय हो रहा है और मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।


पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा ने बताया कि पार्टी ने सरकार के सामने जो 5 सूत्री मांग रखी है उनमें राज्य के बाहर फंसे मजदूरों एवं अन्य लोगों को जल्दी वापस लाने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने। गुजरात सहित अन्य राज्यों में बिहारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को अविलंब रुकवाने। बिहार आने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधा की समुचित व्यवस्था करने। जिनके खाते में अब तक राशि नहीं डाली गई है उनके खाते में जल्द से जल्द दो हजार की राशि डालने और पूर्व में जिन्हें एक हजार की मदद दी गई उनके खाते में फिर से एक हजार की आर्थिक मदद देने। प्राकृतिक प्रकोप से किसानों को हुए नुकसान की तुरंत भरपाई करने की मांग शामिल है। कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा है कि कार्यक्रम में कम से कम लोग शामिल होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा।