ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

उपचुनाव परिणाम ने दी ऊर्जा, उत्साहित आरजेडी की बैठक आज, मीटिंग में संगठन चुनाव पर चर्चा

PATNA : बिहार उपचुनाव के रिजल्ट ने सभी पार्टियों को हैरान किया है. एनडीए को मिली करारी हार से ये साबित होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यह बिल्कुल भी शुभ संकेत नहीं है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार उपचुनाव के रिजल्ट ने सभी पार्टियों को हैरान किया है. एनडीए को मिली करारी हार से ये साबित होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यह बिल्कुल भी शुभ संकेत नहीं है. भाजपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई वहीं जेडीयू को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा. राजद ने दो सीटों पर सफलता हासिल की है. आरजेडी के अंदर काफी उत्साह देखा जा रहा है. तेजस्वी यादव ने भी चुनाव परिणाम के दिन ट्वीट कर सत्ताधारियों को घेरा था. तेजस्वी ने  ट्विटर पर लिखा कि जनता को नया बिहार बनाने वाला नया नेतृत्व चाहिए. 2020 में जात-धर्म से ऊपर उठकर बिहार के युवाओं, किसानों और ग़रीबों की हितकारी सरकार बनेगी. 


जीत से उत्साहित राजद की अहम बैठक आज राबड़ी आवास पर होने वाली है. इस बैठक में उपचुनाव में मिली सफलता के साथ-साथ पार्टी के संगठन चुनाव पर भी चर्चा होगी. तेजस्वी को उपचुनाव की सफलता ने एक नई ऊर्जा दी है. ट्विटर पर तेजस्वी काफी आक्रामक दिखे. उन्होंने कई ट्वीट किये और लिखा कि 15 सालों के घोर अवसरवाद, भ्रष्टाचार, कुशासन और अराजकता के परिचायक NDA ठगबंधन को करारा सबक़ सिखाया है. मुझे खुशी है कि बिहार ने ज़मीनी मुद्दों को तवज़्ज़ो देते हुए निर्णय आया है. 


संगठन चुनाव को लेकर आरजेडी की यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में तेजस्वी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा करेंगे. मीटिंग में सभी जिलाध्यक्षों, जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया है. इस बैठक में विशेष रूप से पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव आलोक मेहता भी उपस्थित रहेंगे.

टैग्स