ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन, तेजस्वी लगाएंगे ज़ोर

PATNA : बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रचार के लिए आज यानी मंगलवार की शाम 6 बजे तक मौका है। इसके बाद सभा करने से लेकर जुलूस निकालने पर भी रोक लगा दिए जाएंग

उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन, तेजस्वी लगाएंगे ज़ोर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रचार के लिए आज यानी मंगलवार की शाम 6 बजे तक मौका है। इसके बाद सभा करने से लेकर जुलूस निकालने पर भी रोक लगा दिए जाएंगे। आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दोनों जगहों पर आरजेडी प्रत्याशियों के रैली करेंगे। इस दौरान जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा समेत महागठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रचार से दूरी बना ली है।




पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने निदेश दिया है कि आज शाम 6 बजे के बाद जो कोई भी प्रचार करते पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। आपको बता दें, मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। कुल 289 मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बल तैनात रहेंगे। 




डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानी मंगलवार को विधानसभा उप चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और अब्दुलबारी सिद्दीकी भी रहेंगे। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि तेजस्वी यादव सुबह में मोकामा जाएंगे। वहां मकेर और घोसवरी में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे गोपालगंज के लिए रवाना होंगे। वहां उचकागांव स्थित मेला मैदान में उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे।

टैग्स