ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Bihar By-Election Result 2024 Live : उपचुनाव में फेल हुआ लालू और तेजस्वी का समीकरण, सभी चार सीटों पर NDA तो मिल रही जीत

PATNA : बिहार के चार सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है। इस चुनाव में कहीं भी लालू और तेजस्वी यादव का जादू नहीं चला है। चाहे लालू के MY समीकरण की बात करें या फिर ते

Bihar By-Election Result 2024 Live : उपचुनाव में फेल हुआ लालू और तेजस्वी का समीकरण, सभी चार सीटों पर NDA तो मिल रही जीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के चार सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है। इस चुनाव में कहीं भी लालू और तेजस्वी यादव का जादू नहीं चला है। चाहे लालू के MY समीकरण की बात करें या फिर तेजस्वी का नया BAAP समीकरण दोनों बुरी तरह से फेल रहा है। बिहार के चार सीट में एक भी जगह पर लालू की पार्टी का खाता नहीं खुला है। 


दरअसल, बिहार में विधानसभा चार सीटों पर उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इसको लेकर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। बेलागंज में  जदयू कैंडिडेट मनोरमा देवी को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा तरारी सीट पर भाजपा के कैंडिडेट को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा इमामगंज सीट पर जीतन राम मांझी की बहु हम कैंडिडेट दीपा मांझी को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा रामगढ़ सीट पर बसपा के कैंडिडेट को जीत हासिल हुई है। इसी तरह, तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है।


मालूम हो कि,बिहार की तीन सीटों पर महागठबंधन का कब्जा था। अब तीन में से दो सीट पर एनडीए आगे है। जबकि एक सीट पर बसपा ने खेल कर दिया है। रामगढ़ में राजद प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं। यहां बसपा कैंडिडेट को जीत हासिल हुई हैं। जबकि यहां से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन, इनको हार हुई। जबकि इस चुनाव में खुद लालू यादव भी कई जगहों पर चुनावी जनसभा में गए थे और तेजस्वी भी चुनाव प्रचार किए। इतना ही नहीं MY समीकरण को साधने के लिए हिना साहब को भी राजद में शामिल करवाया गया। इनके बेटे से चुनाव प्रचार भी करवाया गया। लेकिन, अब इसका कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। 

संबंधित खबरें