ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नीतीश के यूपी में चुनाव लड़ने पर बोले अश्विनी चौबे, कहा..पहले विधानसभा चुनाव जीतकर दिखा दें..राष्ट्रीय पुरस्कार देगी भारत सरकार

PATNA: केंद्रीय मंत्री और बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार रविवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर

नीतीश के यूपी में चुनाव लड़ने पर बोले अश्विनी चौबे, कहा..पहले विधानसभा चुनाव जीतकर दिखा दें..राष्ट्रीय पुरस्कार देगी भारत सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री और बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार रविवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार को यूपी में चुनाव लड़ने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना आ रहा है। नीतीश विधानसभा चुनाव जीतकर दिखा दें तो भारत सरकार उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार देगी। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी कार्तिकेय गए हैं और कईयों को अभी जाना बाकि है। कार्तिक गये अब अगहन,पूस और माघ की बारी है एक-एक कर सब चल जाएंगे। 


केंद्रीय मंत्री और बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जो आदमी 17 साल में एक भी चुनाव नहीं लड़ा अब वो यूपी में चुनाव लड़ने चले हैं। यूपी में तो जमानत भी जब्त हो जाएगी। पहले एक बार विधानसभा का चुनाव लड़के तो दिखाएं। अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश औंधे मुंह गिरेंगे उनको दिन में मुंगेरी लाल का हसीन सपने आ रहे हैं। 


लोकसभा की बात छोड़िए नीतीश कुमार यदि विधानसभा चुनाव जीतकर दिखा दें तो भारत सरकार राष्ट्रीय पुरस्कार देगी। नीतीश पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी गलती को छिपाकर जाति धर्म को जोड़कर बिहार के साथ नाइंसाफी कर रहे है। बिहार की जनता नीतीश कुमार को कतई माफ नहीं करेगी। अपनी नाकमयाबी पर नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। 


वहीं तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि तेजस्वी यादव चार्जशीटेड हैं। कई लोगों को चार्जशीटेड के बाद नोटिस आ गया है अब इनकी भी छुट्टी होने वाली है। कार्तिक गये अब अगहन,पूस और माघ की बारी है एक-एक कर सब चल जाएंगे।