ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

उमेश कुशवाहा फिर बने JDU के प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध हुए निर्वाचित

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर जेडीयू से निकलकर सामने आ रही है। जेडीयू के संगठनिक चुनाव में उमेश कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वे एक बार फिर से बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्

उमेश कुशवाहा फिर बने  JDU के प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध हुए निर्वाचित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर जेडीयू से निकलकर सामने आ रही है। जेडीयू के संगठनिक चुनाव में उमेश कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वे एक बार फिर से बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। दोपहर दो बजे तक ही नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित था लेकिन प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किसी और की तरफ से नामांकन नहीं किया गया। लिहाजा कागजातों की स्क्रूटनी करने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।


दरअसल, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को यानी आज ही अपना नामांकन दाखिल किया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नॉमिनेशन के निर्धारित समय के भीतर उनके खिलाफ किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसके बाद उनके कागजातों की जांच हुई और उन्हें निर्विरोध जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया।


बता दें कि साल 2019 में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में वशिष्ठ नारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। हालांकि बीमार होने के बाद उन्होंने ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद नीतीश कुमार ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए उमेश सिंह कुशवाहा को प्रदेश जेडीयू की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। गौरतलब है कि 11 दिसंबर को पटना के एसके मेमोरियल हाल में जदयू का खुला अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमें जदयू के पदाधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी खुला अधिवेशन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी की तरफ से औपचारिक एलान किया जाएगा।