ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

उद्धव ठाकरे ने दी नीतीश को नसीहत:सार्वजनिक तौर पर ऐसे बोलियेगा तो भाजपा खुश हो जायेगी

DESK: पटना में खुले मंच से कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले नीतीश कुमार को अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी नसीहत दी है. शिवसेना(यूबीटी) ने नीतीश से कहा है-सार्वजनिक तौर

उद्धव ठाकरे ने दी नीतीश को नसीहत:सार्वजनिक तौर पर ऐसे बोलियेगा तो भाजपा खुश हो जायेगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पटना में खुले मंच से कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले नीतीश कुमार को अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी नसीहत दी है. शिवसेना(यूबीटी) ने नीतीश से कहा है-सार्वजनिक तौर पर ऐसे बोलियेगा तो भाजपा खुश हो जायेगी. इससे पहले कांग्रेस ने आज ही कहा है कि नीतीश कुमार चाह रहे हैं कि एक-दो दिन में ही नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटा दिया जाये.


बता दें कि नीतीश कुमार ने 2 नवंबर को पटना में सीपीआई की रैली के दौरान कहा था कि कांग्रेस के कारण विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A का काम रूक गया है. कांग्रेस देश भर में विपक्षी पार्टियों के गठबंधन को मजबूत करने के बदले विधानसभा चुनाव में लगी है. नीतीश ने कहा था कि कांग्रेस को जो मन है वो करे. 


उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने आज इस मसले को लेकर नीतीश कुमार को नसीहत दी है. शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में ये बातें कहीं गई हैं. सामना में कहा गया है कि I.N.D.I.A गठबंधन केंद्र में काबिज तानाशाह शासन को खत्म करने के लिए बनाया गया है. लेकिन राज्यों में राजनीति अलग होती है. शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि इस महीने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव अगले साल के लोकसभा चुनावों का फुल ड्रेस रिहर्सल हैं. 


सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि जिन पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस एक प्रमुख दल हैय कांग्रेस के लिए सत्ता के दुरुपयोग और धन के अहंकार को खत्म करने के वास्ते विधानसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है. ये इंडिया गठबंधन के लिए अहम साबित होगा. 


सामना में लिखा गया है कि कहा कि 28 विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार को अपनी चिंता सार्वजनिक रूप से व्यक्त नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे भारतीय जनता पार्टी को ही खुशी होगी. सामना के संपादकीय में कहा गया है कि विपक्षी पार्टियों का गठबंधन केंद्र से भाजपा सरकार को हटाने के लिए बनाया गया है और सभी इस पर सहमत हैं. लेकिन राज्यों की  राजनीति अलग होती है और बड़े राजनीतिक दलों को उसके अनुसार फैसले लेने पड़ते हैं।


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता