ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तुषार अपहरण-हत्याकांड पर हंगामा : आगजनी कर बिहटा-पटना और बिहटा-सरमेरा रोड जाम

PATNA : पटना के बिहटा में हुए तुषार अपहरण-हत्याकांड को लेकर आज सुबह से बवाल हो गया है। आक्रोशित लोगों ने सोमवार सुबह-सुबह ही बिहटा-पटना मुख्य पथ और बिहटा-सरमेरा रोड को जाम कर दिया

तुषार अपहरण-हत्याकांड पर हंगामा : आगजनी कर बिहटा-पटना और बिहटा-सरमेरा रोड जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना के बिहटा में हुए तुषार अपहरण-हत्याकांड को लेकर आज सुबह से बवाल हो गया है। आक्रोशित लोगों ने सोमवार सुबह-सुबह ही बिहटा-पटना मुख्य पथ और बिहटा-सरमेरा रोड को जाम कर दिया है। हत्या से गुस्साए लोग आगजनी कर रहे हैं। ये लोग अपराधी को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।


दरअसल, बीते कल बिहटा से अगवा 13 वर्षीय तुषार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। तुषार की लाश बिहटा के ESIC हॉस्पिटल के पीछे जले हुए अवस्था में मिला है। तुषार की लाश मिलने से परिजनों को बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार तुषार के अपहरण के एक घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद शव पर पेट्रोल छिड़कर जला दिया गया था। ताकि शव की पहचान ना हो सके। 


मालूम हो कि, बिहटा के श्रीरामपुर स्कूल के प्राचार्य राजकिशोर पंडित के इकलौते बेटे 13 वर्षीय तुषार का अपहरण 16 मार्च को हुआ था। अपहरण के बाद चालीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी। अपहरणकर्ताओं ने दो बार फिरौती की रकम मांगी थी। तुषार के पिता के मोबाइल पर दो बार धमकीभरा वॉइस मैसेज आ चुका था। मैसेज भेजने वाले ने फिरौती की मांग करते हुए कहा कि 40 लाख रुपये का प्रबंध करों नहीं तो बेटे से हाथ धो दोंगे। जिसके बाद अब बीते शाम इस शव बरामद हुआ था। 


इधर, जब इस मामले की शिकायत दर्ज हुई तो उसके बाद एसटीएफ और एसआईटी की टीम मामले की जांच कर रही थी। पटना एसएसपी ने इस बात का  खुलासा किया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी मुकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तुषार का अपहरण परिवार के परिचित मुकेश कुमार ने किया था। तुषार ने दो साल तक मुकेश के स्कूल में पढ़ाई की थी। आरोपी मुकेश पर 20 लाख रुपए का कर्ज है।