ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा को निकले तेजस्वी, किसानों और महंगाई के मुद्दे पर मार्च

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन और बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज ट्रैक्टर मार्च से शुरू

ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा को निकले तेजस्वी, किसानों और महंगाई के मुद्दे पर मार्च
Anamika
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन और बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज ट्रैक्टर मार्च से शुरू किया है.

तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर आवाज से विधानसभा के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले हैं. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास से विधानसभा के लिए निकलते वक्त तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव  ने कहा है कि देश में किसानों के ऊपर अत्याचार हो रहा है. कृषि कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है.

तेजस्वी यादव ने देश में पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं. दुनिया भर में जहां तेल की कीमतें कम है वहीं भारत में सरकारों की तरफ से टैक्स का बोझ सीधे आम आदमी की कमर तोड़ रहा है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि   कमर तोड़ महंगाई पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ उन्होंने जनता को घर आने के लिए ट्रैक्टर मार्च की शुरुआत की है. ट्रैक्टर से विधानसभा जाने का मकसद यही है कि वह किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं.तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी के विधायक आलोक मेहता भी ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा जा रहे हैं.


टैग्स